
रतनगढ़. कस्बे के वार्ड संख्या एक स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में स्थानीय विधायक विकास कोष से 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित चारदीवारी का लोकार्पण विधायक पूसाराम गोदारा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की मौजूदगी रही, जिन्होंने विधायक का साफा, शॉल और फूलमालाओं से स्वागत कर आभार जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. कयूम गौरी ने की। इस अवसर पर विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सर्व समाज की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार है। उन्होंने कहा कि रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए विधायक निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित के कार्यों में किया जा रहा है।
\B''हर बस्ती तक पहुंचे विकास''\B
विधायक गोदारा ने कहा कि विकास किसी जाति, वर्ग या समाज तक सीमित नहीं है। क्षेत्र की प्रत्येक बस्ती और प्रत्येक समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में गिरधारीलाल बांगड़वा, अरविंद चाकलान, गफूर गौरी, शरीफ खत्री, इकबाल मंडेलिया, शफी सिकरिया, मुख्तयार खान, चरण सिंह कोका, हाजी गुलाब नब्बी गौरी, हकीम खत्री सहित मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।