सीकर

sikar : स्कूटी सवार युवकों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ की ऐसी हरकत, देखने वाले रह गए दंग

महिला के हो-हल्ला करने पर भीड़ जमा हो गई और स्कूटी सवारों की तलाश की गई।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2018, 2:37 PM IST
patrika news

फतेहपुर. मंदिर में दर्शन कर घर लोट रही बुजुर्ग महिला की चेन दो स्कूटी सवार छीन ले गए। जिनकी तलाश में नाकाबंदी भी करवाई गई। लेकिन, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। गंभीर विषय इसलिए है कि घटना स्थल के पास से पांच मिनट पहले ही पुलिस की गश्त करती गाड़ी निकली थी। लेकिन, इसके तुरंत बाद दो स्कूटी सवार आए और पैदल चल रही महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गई। थाने के सीआई उदय सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 14 की रहने वाली शारदा पत्नी महावीर प्रसाद लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी।

यहां से जब वह आजाद अखंड चौराहा पार कर रही थी तो स्कूटी पर दो लोग आए। जिनमें एक ने मुंह पर पकड़ा बांध रखा था और दूसरा स्कूटी स्टार्ट कर खड़ा हुआ था। मुंह पर नकाब पहने युवक आया और महिला के गले से चेन तोडकऱ अपने साथी के साथ फरार हो गया। महिला के हो-हल्ला करने पर भीड़ जमा हो गई और स्कूटी सवारों की तलाश की गई। इधर, सूचना पर पुलिस भी आ पहुंची और उसने आस-पास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई।

अवैध खनन के विरोध में दिया ज्ञापन
नीमकाथाना. अवैध खनन के विरोध में सोमवार को गांव मीणा की नांगल के ग्रामीणों ने सीएम के नाम उपखंड अधिकारी जेपी गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में 24 खनन पट्टे ही स्वीकृत हैं, लेकिन 24 पट्टों के अलावा भी अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। इस जानकारी ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को दी। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अवैध खनन व हैवी ब्लास्टिंग के कारण गांव के ज्यादातर मकानों में दरारे आ चुकी है। चारागाह भूमि के अधिकतर हिस्से में खनन माफिया का कब्जा है।

इससे पुशओं को चराने की समस्या हो गई। हैवी ब्लास्टिंग से गांव में पेयजल बोरिंग भी खराब हो चुकी है। इसके विरोध में लोगों ने गांव में 3 मार्च से धरना दे रहे हैं। लोगों की मांग है कि प्रशासन अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करे। ज्ञापन देने वालों में जयराम सिंह, मुकेश, सत्यवीर, राजू यादव, गिरधारी, कैलाशचंद, बाबूलाल, हरिराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Updated on:
14 Mar 2018, 2:37 PM IST
Published on: