राजगढ़

शेखावाटी विवि: वंचित विद्यार्थी के लिए एक और अवसर, अब इस तिथि तक कर सकते है कॉलेज प्रवेश के लिए आवेदन…

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में एससी एसटी की सीटें खाली रह गई है। इसके लिए फिर से आवेदन मांगे गए है। जो विद्यार्थी पहले वंचित रह गए थे। वे भी आवेदन कर सकते है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2017, 7:30 AM IST
Feature image

जिले के सरकारी महाविद्यालयों में कहीं आवेदन कम आए हैं तो कहीं सीटों के मुकाबले में कई गुना ज्यादा आवेदन आ गए हैं। ऐसे में अनेक जगह दुबारा आवेदन भी मांगे गए हैं।

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य शशिकांत शर्मा ने बताया कि एससी/एसटी की सीटें खाली रह गई है। दोनों वर्गों के विद्यार्थियों से 29 जून से आवेदन मांगे गए हैं। जो विद्यार्थी पहले वंचित रह गए थे, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद खाली सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा। इधर सूची में शामिल विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन तीन जुलाई तक जारी रहेगा।ई मित्र पर फीस भी जमा करवाई जा रही है। वहीं कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार बीए पार्ट प्रथम कला वर्ग में एसटी की सीट खाली रह गई है। 29 जून से छह जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इधर विज्ञान वर्ग के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अनेक विद्यार्थियों को भी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल रहा है। अनेक विद्यार्थियों ने सीट बढ़वाने की मांग शुरू कर दी है।

Read:

लॉ कालेज में प्रवेश की मांग

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तनसुख ओला व अन्य ने विधि महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन देकर एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश की कार्रवाई शुरू करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश नागा, मनोज ढाका, अशोक, वीरेन्द्र चौधरी, सुनीता, आरती, निधि व ममता सहित अनेक विद्यार्थी शामिल थे।

Published on: