सीकर

पेट्रोल भरवाते समय अचानक बाइक में लगी आग, जलती बाइक को छोड़ भागा चालक, मची अफरा-तफरी

शहर के मध्य में स्थित पेट्रोल पर रविवार शाम को एक बाइक में अचानक आग लगने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 1:32 PM IST
fire in bike at the time Petrol filling in neem ka thana sikar
पेट्रोल भरवाते समय अचानक बाइक में लगी आग, जलती बाइक को छोड़ भागा चालक

नीमकाथाना.

शहर के मध्य में स्थित पेट्रोल पर रविवार शाम को एक बाइक में अचानक आग लगने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी दुकानों के शटर बंद करने लग गए। हालांकि पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से बाइक में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया। यदि आग बुझाने में थोड़ी देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय पेट्रोल पंप सहित आसपार बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार शाम को एक बाइक सवार युवक पेट्रोल डलवाने आया। कर्मचारी ने उसे पेट्रोल डाल दिया। इस दौरान ना जाने क्या हुआ कि बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई।

Read More :


ऑटो पाट्र्स की दुकान मेंं लगी आग

पलसाना. कस्बे के पुराना बाजार कुमावतों का मोहल्ला स्थित एक ऑटो रिपेयर एवं पाट्र्स की दुकान में रविवार रात आठ बजे के करीब आग गई। इससे दुकान में रखा हजारों रुपए का सामन जल गया। जानकारी के अनुसार सांवलपुरा रोड पर स्थित कृष्णा ऑटो रिपेयर एवं पाट्र्स का संचालक कृष्ण कुमार शाम सात बजे के करीब दुकान बंद कर घर चला गया। उसके जाने के बाद दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने कृष्ण कुमार को फोन पर सूचना दी। बाद में कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला खोला तो दुकान की रैंकों में आग लगी हुई थी। बाद में लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग से दुकान में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

Read More :

Published on: