सीकर

दीपावली की रात फैन्सी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Fire in Fancy Store at Dantaramgarh : सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके में दीपावली की रात मुख्य बाजार स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2019, 4:06 PM IST
दीपावली की रात फैन्सी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
दीपावली की रात फैन्सी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सीकर।
Fire in Fancy Store at Dantaramgarh : सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके में दीपावली की रात मुख्य बाजार स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार स्थित अंकित फैन्सी स्टोर का मालिक दीपावली की पूजा कर दुकान बंद कर ऊपर मकान में सोने चला गया। देर रात शौच के लिए उठा तो दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने दुकान का शटर खोला तो उसमें आग की लपटें उठ रही थी।

Read More:

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन, आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। जिस वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में पानी के टैंकरों को बुलाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाटूश्यामजी व रींगस से दमकल को बुलाया गया। सुबह करीब 6 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। दुकानदार ओम मिस्त्री ने बताया कि करीब 15 से 20 लाख के माल का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।

Published on: