सीकर

VIDEO: तीन मंज़िला दुकान में लगी आग देखते ही देखते हुई बेकाबू, दो युवक झुलसे, रात भर मची रही अफरा-तफरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 15, 2018
sikar fire

सीकर।

शहर के मोचीवाड़ा इलाके में स्थित एक किराना दुकान में रविवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने करीब 2 घंटे में इस आग पर काबू पाया। गली काफी संकरी होने के कारण दमकल को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत आई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि आग लगने की प्रारम्भिक वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार जिस जगह आग लगी वो तीन मंज़िला दुकान है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि आस-पास रह रहे पड़ोसियों को घर छोड़कर भागना पड़ा। इस हादसे में दो लोगों के झुलसने की भी खबर है।

Published on:
15 Oct 2018 08:22 am