6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिखानी होगी समाज की ताकत

www.patrika.com/sikar-news
2 min read
Google source verification
losal news

दिखानी होगी समाज की ताकत

लोसल. सीकर में २८ अक्टूम्बर को होनी वाली ब्रह्म आक्रोश महापंचायत को लेकर कस्बे की साबू धर्मशाला में शनिवार को समस्त ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। ब्राह्मण आरक्षण मंच मंडल धोद अध्यक्ष भरत शर्मा व महामंत्री अनुराग शर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ललित मिश्रा व पुरुषोत्तम पांडे ने कहा कि पिछले १८ वर्षों से ब्राह्मण समाज आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन रानीतिक दलों ने वोट बैंक के लिए समाज के हक को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। ये केवल समाज द्वारा संगठित होकर वोट न करने के कारण हो रहा है। इस दौरान मुन्नालाल गौड़, महेश मिश्रा, अशोक शास्त्री, रितेश मिश्रा सहित वक्ताओं ने भी समाज को संगठित होकर ताकत दिखाने व २८ अक्टूम्बर को सीकर के रामलीला मैदान में प्रत्येक ब्राह्मण परिवार के घर से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष व कस्बे सहित आस पास गावों से भी सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे।

रींगस में एफओबी को लेकर सांसद ने दिया आश्वासन


रींगस. कस्बे की मुख्य समस्या चन्द्रवाला स्टैण्ड एफओबी निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को संघर्ष समिति के सदस्यों व नगरपालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत के नेतृत्व में सांसद सुमेधानंद सरस्वती के आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर रेलवे के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और प्रतिनिधिमण्डल को स्टेशन के बाहर से बाहर तक एफओबी बनाने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए रेल मंत्री से मुलाकात करके समाधान करवाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पार्षद अमित शर्मा, मुकेश कुमावत, वरिष्ठजन सेवा समिति से द्वारका प्रसाद भातरा, विद्याधर चौधरी, नितिन त्रिपाठी, द्वारका प्रसाद ठेकेदार, फखरुद्दीन अगवान, नानकराम बागड़ा, दिनेश भातरा, हरीश गुर्जर, संजय बिवाल, विद्याधर शर्मा आदि मौजूद रहे।


भगवान राम ने किया अहिल्या का उद्घार


लक्ष्मणगढ़. रामलीला समिति की ओर से कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित दस दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार को राम जन्म से लेकर अहिल्या के उद्घार तक की लीला का मंचन किया गया। समिति के गुमान चेजारा व मनोज पांडे ने बताया कि दशरथ की भूमिका में राम नारनोलिया ने जहां संवाद में जान डाल दी, वहीं ताडक़ा की भूमिका में पवन टेलर ने दर्शकों डराने के साथ साथ खूब हंसाया। लीला में राम का अभिनय मुकेश पारीक, दशरथ का राम नारनोलिया, लक्ष्मण का पवन जोशी, विश्वामित्र का संतोष चेजारा, इंद्र का सचिन सांखला तथा ब्रम्हा का पंकज चन्देल ने किया।
अजीतगढ़. कस्बे के मुख्य बाजार में रामलीला के आठवें दिन चित्रकूट में राम का विश्राम, केवट प्रसंग व निखादराजा का परिचय की लीला का मंचन किया गया। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।
बावड़ी. ग्राम आभावास मेंं हनुमान मित्र मंडल के तत्वावधान में दस दिवसीय रामलीला का आयोजन चल रहा हैं। मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रसाद व उपाध्यक्ष औंकार मल जांगिड़ ने बताया कि वैष्णव नाट्य कला मण्डल नागौर द्वारा शनिवार को चौथे दिन संवादिक लीला, रावण बाणासुर संवाद, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद हुआ।