सीकर

गुरुजी गए घूमने, अपडेट होती रही परीक्षा की सूची

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के कुल 21 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 10:10 PM IST
SSC Stenographer Exam Date 2024
SSC Stenographer Exam Date 2024


सीकर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के कुल 21 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पारी की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी। जिले में 10896 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इससे पहले पांच दिन के सरकारी अवकाश के चलते शिक्षकों के घूमने के ट्यूर बनने से परीक्षा की ड्यूटी की सूची का अपडेट होना जारी है।

परीक्षा के ये इंतजाम

अतिरिक्त जिला कलक्टर(शहर) व जिला समन्वयक भावना शर्मा ने बताया है कि परीक्षा के लिए परीक्षा जिले के राजकीय केंद्रों पर ही होनी है। परीक्षा दिवस को प्रश्न पत्र राईफलधारी गार्ड के साथ उप समन्वयकों की ओर से परीक्षा केन्द्रों पर वितरित किए जाएंगे। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान निरीक्षण एवं जांच के लिए 4 उड़नदस्ता दलों का गठन गया है। जिसमें से प्रत्येक दल में 1 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, 1 राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी एवं 1 शिक्षा अधिकारी शामिल होगें। एडीएम भावना शर्मा ने बताया है कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर 2-2 विडियोग्राफर नियुक्त होगें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रत्येक पारी की परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले बन्द कर दिया जाएगा।

तीन दिन से अपडेट हो रही सूची

लगातार अवकाश की वजह से कई शिक्षकों ने पहले से ही ट्यूर प्लान कर लिए। ऐसे में जेल प्रहरी परीक्षा में ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षकों की सिफारिशों का दौर पिछले तीन दिनों से जारी है। ऐसे में शिक्षा विभाग को दो बार संशोधित आदेश भी जारी करने पड़े। अब शिक्षा विभाग ने ड्यूटी से गैर हाजिर होने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Updated on:
11 Apr 2025, 10:10 PM IST
Published on: