सीकर

गूंजा हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा: मंगलवार को 10 लाख भक्तों ने किए दर्शन

Khatu Shyam Ji: कल मंगलवार को कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के अवसर पर सीकर के बाबा श्याम का जन्मदिन मनाया गया।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 7:55 AM IST
Feature image

Khatu Shyam Baba: बाबा श्याम के जन्मोत्सव के मौके पर खाटूनगरी मंगलवार को पूरी तरह भक्तों से गुलजार रही। सुबह चार बजे से भक्तों की बाबा श्याम की एक झलक पाने के लिए कतार लग गई। रींगस से खाटू तक मंगलवार को भक्तों का रैला लगा रहा। मंगलवार को लगभग दस लाख भक्तों ने श्याम दर्शन किए। भक्तों को तोरण द्वार से दरबार तक का 5 घंटे का सफर तय करने के बाद 5 सैकंड के दर्शन हुए।

बता दें कि कल मंगलवार को कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के अवसर पर सीकर के बाबा श्याम का जन्मदिन मनाया गया। इस बार बारा श्याम ने भक्तों को बाल रूप में दर्शन दिए। अनुमान लगाया गया था कि 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इस दिन बाबा के दर्शन को आएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा।

इस तरह मनाया गया बाबा श्याम का जन्मदिन

सबसे पहले बाबा को जन्मदिन के दिन इत्र से स्नान करवाया गया। इसके बाद चंपा, चमेली समेत अनेक प्रकार के फूलों से सजाया गया। भक्तगण उनको मावे का केक और उनका प्रिय गाय का कच्चा दूध चढाए। इस दौरान बाबा का मंदिर रंग-बिरंगे गुब्बारे से सज चुका था। कहा जाता है कि इस दिन यानी कार्तिक माह की एकादशी पर बाबा को शीश मंदिर में सुशोभित किया गया था, इसलिए इस दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है।

Updated on:
13 Nov 2024, 7:55 AM IST
Published on: