सीकर

Delhi Police की कांस्टेबल निकली लुटेरी दुल्हन, Khatu shyam ji में दूसरी बार शादी करके लगाया 16 लाख का चूना

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल हेमलता और पीडि़त रामदेव की शादी 30 नवम्बर 2017 को हुई थी। खाटूश्यामजी पुलिस मामले की जांच में जुटी।

2 min read
Feb 24, 2018

सीकर.

एक महिला के खिलाफ खाटूश्यामजी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। यह महिला दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल बताई जा रही है। इस पर शादी के नाम 16 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। खाटूश्यामजी पुलिस ने दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल हेमलता समेत कई परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल हेमलता और पीडि़त रामदेव की शादी 30 नवम्बर 2017 को हुई थी। पीडि़त का आरोप है कि 18 अगस्त 2017 को उसका हेमलता से रिश्ता से तय हुआ था। हेमलता के भाइयों की मर्जी से उसके शादी की। शादी से पहले हेमलता के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी चाहती है कि उसे शादी में बोलेरो दी जाए, मगर अभी उसके परिजनों के पास पैसे नहीं है।


ऐसे में उन्होंने रामदेव के परिजनों के रुपए मांगे तो उन्होंने हेमलता के परिजनों को नौ लाख रुपए दे दिए। उसके बाद शादी के दिन सात लाख रुपए के आभूषण भी उसे दे दिए। शादी के दूसरे ही दिन हेमलता अपनी नौकरी का बहाना बनाकर दिल्ली चली गई। उसके बाद हेमलता से कोई सम्पर्क नहीं हो रहा। ना वो घर लौट रही।

आठ साल पूर्व हुई पहली शादी

पीडि़त पक्ष की मानें तो आरोपित हेमलता की पहली शादी 2009 में विजेन्द्र नाम के शख्स साथ हुई थी। उसके एक बच्चा भी है। यही नहीं बल्कि काफी समय तक हेमलता ससुराल नहीं लौटी तो रामदेव ने उसके घर जाकर पता किया तो उसकी हकीकत सामने आई। तब उससे रामदेव ने बोलेरो के कागजात मांगे तो वह बहाने बनाने लगी।

इनका कहना है...

दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल हेमलता के खिलाफ रामदेव ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। वह कांस्टेबल है या नहीं और उसने कितनी राशि की धोखाधड़ी की है। इन सब का पता मामले की जांच के बाद ही चल सकेगा।

-बाबूलाल गुर्जर, एसएचओ खाटूश्यामजी सीकर.

Published on:
24 Feb 2018 06:51 pm
Also Read
View All