सीकर

Sikar News: 500 रुपए में लग्जरी कार, 1500 का लाइटर; लाइक्स के लालच में रील ने बिगाड़ दी जिंदगी

Sikar crime news: हाथों में ​अवैध हथियार लेकर रील बनाने और ज्यादा लाइक्स हासिल करने का जुनून युवाओं को महंगा पड़ रहा है। सीकर जिले में एक ऐसे ही मामले में युवक ने हथियारनुमा लाइटर को लेकर बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल की तो पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
2 min read
Mar 30, 2026
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाकर की वायरल, पत्रिका फोटो
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाकर की वायरल, पत्रिका फोटो

Sikar crime news: हाथों में ​अवैध हथियार लेकर रील बनाने और ज्यादा लाइक्स हासिल करने का जुनून युवाओं को महंगा पड़ रहा है। सीकर जिले में एक ऐसे ही मामले में युवक ने हथियारनुमा लाइटर को लेकर बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल की तो पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने पुलिस ने इसी मामले में 2 नाबालिग लड़कियों से भी समझाइश की है।

यह है पूरा मामला

सीकर जिले में जीणमाता थाना पुलिस ने हथियार जैसे दिखने वाले लाइटर को लेकर रील बनाने वाले आरोपी युवक सुजल योगी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोपी से लाइटरनुमा हथियार जब्त किया है। पुलिस ने इसी मामले में दो नाबालिग लड़कियों से भी समझाइश की है।

दो दिन पूर्व रील हुई वायरल

जीणमाता थानाधिाकरी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 28 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हुई, जो जीणमाता थाना इलाके के रेवासा झील क्षेत्र की थी। रील में एक लड़की लग्जरी गाड़ी के साथ हाथ में पिस्टल जैसा दिखने वाला एक हथियार लहरा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के बारे में जानकारी जुटाई गई। लड़की नाबालिग थी। जिसने वीडियो बनाने के लिए अपने हाथ में पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर लिया हुआ था।

वीडियो बनाने के दौरान उसके साथ एक अन्य नाबालिग लड़की और युवक था। मामले में आरोपी युवक सुजल योगी (21) पुत्र कमलकांत निवासी नागवा, धोद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

3 महीने पहले बनाई रील

पुलिस ने बताया कि वायरल रील करीब 3 महीने पुरानी है। इसमें नाबालिग लड़की ने अपने हाथों में जो लाइटर लिया हुआ था, वह माउंट आबू से करीब 1500 रुपए में खरीदा था। नाबालिग लड़की अपने दोस्तों के साथ रैवासा झील की तरफ घूमने आई थी। जब यहां पर उन्हें लग्जरी गाड़ी दिखी तो उन्होंने गाड़ी वाले को 500 रुपए देकर अपनी रील में गाड़ी को यूज किया। इस तरह से वीडियो बनाना कानूनन अपराध है।

हथियार लेकर रील बनाना अपराध

पुलिस के अनुसार अवैध हथियार अथवा हथियारनुमा अन्य सामग्री बनाने और वायरल करने और गैंगस्टर्स के महिमामंडन और वायरल रील्स को लाइक करना या उसे फॉरवर्ड करना कानूनी अपराध है। पुलिस की साइबर अपराध शाखा ऐसे मामलों पर नजर रखती है। पुलिस ने युवाओं से इस तरह की रील्स बनाने और उन्हे वायरल करने से बचने की सलाह दी है। अपराध कारित पाए जाने पर पुलिस संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Updated on:
30 Mar 2026 12:53 pm
Published on:
30 Mar 2026 12:53 pm
Also Read
View All
‘4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी’, सीकर में शादी के 3 महीने बाद ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता हुई विवाहिता, थाने पहुंचा पति

ICSI CS Result 2026: सीएस फाइनल में राजस्थान की बेटी ने हासिल की पहली रैंक, प्रदेश का बढ़ाया सम्मान

‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी