सीकर के झीगर छोटी में शनिवार देर रात मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक आखिरकार 12 घंटे बाद टॉवर से नीचे उतर आया।
सीकर के झीगर छोटी में शनिवार देर रात मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक आखिरकार 12 घंटे बाद टॉवर से नीचे उतर आया। युवक को समझाने का प्रयास लगातार जारी था। लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। एक बार तो प्रशासन के हाथ पांव फूलते नजर आए। फिर युवक प्रशासन के आश्वासन पर राजी हो गया और टॉवर से नीचे उतर आया।
Must read:
जानकारी के अनुसार पालाराम निवासी झीगर छोटी शनिवार देर रात 2 बजे अपने घर ओर खेत का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर टॉवर चढ़ गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि 7 साल पहले कुछ लोगों ने पालाराम के घर व खेत का रास्ता बंद कर दिया था। रास्ते को खुलवाने के लिए पालाराम काफी प्रयास कर चुका है। लेकिन रास्ता नहीं खुल सका। यह रास्ता कटराथल से झीगर का है, जो सीधे सीकर से आकर मिलता है। रास्ता बंद करने वालों में राजनीतिक संरक्षण मिलने का भी आरोप है। करीब 12 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पुलिस व प्रशासन के आश्वासन पर युवक को टॉवर से नीचे उतारा गया।
Must read:
लोगों के लिए आखिरी हथियार बना मोबाइल टॉवर
शहर में अपनी मांगों को मनवाने के लिए लोगों का मोबाइल टावर पर चढऩा प्रचलन बनता जा रहा है। अपनी मांगो को मनवाने के लिए लोगों ने मोबाइल टॉवर को अपना हथियार बना लिया है। किसान से लेकर ग्रामीणों तक, ग्रामीणों से लेकर विद्यार्थी तक टॉवर पर चढ़ कर अपनी मांगों को मनवाने की कोशिश कर चुके है। पिछले महीने जून में भी एक किसान टॉवर पर चढ़ गया था। जो 24 घंटे बाद नीचे उतरा था।