सीकर

सीकर में किसान हुंकार रैली से पहले विधायक हनुमान बेनीवाल ने यूं दिखाई ताकत, देखते रह गए लोग

Hanuman Beniwal Rally Sikar 10 June 2018 : रोड शो शाम करीब साढ़े छह बजे सीकर कृषि उपज मंडी से रवाना हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 7:18 PM IST
MLA Hanuman Beniwal Road show in Sikar city Before Kisan hunkar Rally
MLA Hanuman Beniwal Road show in Sikar city Before Kisan hunkar Rally

सीकर.

खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की चौथी किसान हुंकार रैली 10 जून 2018 को सीकर जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में होगी। रैली को लेकर बड़े स्तर पर स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। तीन बड़े-बड़े डोम लगाए जाने के साथ ही विशाल मंच तैयार किया गया है। सीकर से पहले बेनीवाल नागौर, बीकानेर और बाडमेर में हुंकार रैली कर चुके हैं।


सीकर में 10 जून को प्रस्तावित किसान हुंकार रैली से दो दिन पहले शुक्रवार को रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई। रोड शो शाम करीब साढ़े छह बजे सीकर कृषि उपज मंडी से रवाना हुआ है, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस मंडी के पास आकर सम्पन्न होगा। रोड शो में ट्रैक्टर व बाइकों पर बेनीवाल के समर्थक सवार हैं।


उल्लेखनीय है कि बेनीवाल सीकर में रोड शो के जरिए लोगों से सम्पर्क कर उन्हें दस जून को होने वाली महारैली में आने का न्योता दे रहे हैं। इससे पहले विधायक बेनीवाल शेखावाटी समेत पूरे राजस्थान में विभिन्न जगहों पर रैली के लिए जनसम्पर्क भी कर चुके हैं।

Published on: