सीकर

Nawalgarh विधानसभा सीट : कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का केस दर्ज

Rajasthan Election 2018 : नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वायरल वीडियो, ऑडियो, छेड़छाड़ के आरोप, समर्थकों पर हमला और धरने से सियासत गरमाई हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2018, 12:54 PM IST
Dr rajkumar Sharma
Molestation FIR Against congress Candidate in Nawalgarh Rajasthan

नवलगढ़. कांग्रेस प्रत्याशी एवं नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के खिलाफ छेडख़ानी व अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार नवलगढ़ निवासी एक युवती ने रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पूर्व जयपुर में बजाज नगर स्थित अपने घर पर उसे बुलाकर छेडख़ानी व अश्लील हरकत की।

युवती के पिता भाजपा के जिला पदाधिकारी हैं। इस मामले में विधायक शर्मा ने बताया कि आरोप निराधार है। युवती के पिता भाजपा नेता हैं। उनकी सरकार है। जांच में सच सामने आ जाएगा। इधर, आरोप लगाने वाली युवती न्याय की मांग को लेकर शनिवार से रामसा पीर मंदिर के पास धरने पर बैठी है।

इधर शर्मा के समर्थकों की कार में तोडफ़ोड़ की गई है। नाहरसिंघानी निवासी सूरजाराम मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि वह कार से शनिवार को नवलगढ़ के बाबा रामदेव मंदिर के पास से गुजर रहा था। इस दौरान रमेश, जयन्ती, ओमप्रकाश, विकेश, शंकर लाल, विनय, कमरुद्दीन आदि ने पत्थर फेंके।

Updated on:
2 Dec 2018, 12:54 PM IST
Published on: