सीकर

नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा को यूं मिला राजस्थान का ‘मुख्यमंत्री’ बनने का मौका, जानिए कैसे?

MLA DR. Rajkumar Sharma : राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर मशक्कत कर रही है। कांग्रेस ने भीषण गर्मी में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम चलाया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 7:17 PM IST
Mharo govind
MLA rajkumar sharma

सीकर.

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पिछले माह जो नाटक हुआ उसे देश कभी नहीं भूल पाएगा। इसके बाद अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018-19 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा राजस्थान में फिर कमल खिलाना चाहती है। कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की तैयारी में है। इस बीच खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल तीसरे मोर्चे के दम पर किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर मशक्कत कर रही है। कांग्रेस ने भीषण गर्मी में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम चलाया है। विधायक हनुमान बेनीवाल किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की बात किसान हुंकार रैली सीकर 2018 में उठा चुके हैं।

चुनावी चर्चा के बीच हम आपको बता रहे हैं राजस्थान के एक ऐसे विधायक के बारे में जो जल्द ही मुख्यमंत्री बने हुए नजर आएंगे। यहीं नहीं बल्कि ये विधायक बतौर मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की तर्ज पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर भाषण भी देते दिखेंगे। इनका नाम है नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा।

यूं तो राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है, मगर हम विधायक शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बारे में जो बात कर रहे हैं, वो राजनीति से परे है। दरअसल नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ में मुख्यमंत्री बनेंगे। ये एक फिल्म में राजस्थान के मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे।

जयपुर के मंजूर कुरैशी के डायरेक्शन में बनी राजस्थानी फिल्म 'म्हारो गोविन्द' सितम्बर 2018 को जन्माष्टमी के दिन रिलीज होगी। कुरैशी बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग नवलगढ़, मंडावा व जयपुर समेत कई लोकेशन पर हुई है। फिल्म की स्टोरी राजस्थान में बेटियों को बचाने को लेकर है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल सेंसर बोर्ड को भेजी हुई है।


बेटियों का सम्मान
नवलगढ़ में पिछले साल फिल्म 'म्हारो गोविन्द' की शूटिंग हुई, जिसमें बेटियों के सम्मान में एक कार्यक्रम होता है। कार्यक्रम में विधायक डॉ. शर्मा बतौर मुख्यमंत्री शिरकत करते हैं। बेटियों को सम्मानित करते हैं और बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ पर दस मिनट का भाषण देते हैं।

Updated on:
24 Jun 2018, 7:17 PM IST
Published on: