#IMPACT: आज से इस अस्पताल में मिलेगी ये सुविधा, मरीजों को अब नहीं होगी परेशानी…

कल्याण अस्पताल में आने वाले मरीज बच्चे को अब जनाना अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2017, 11:40 AM IST
Feature image

कल्याण अस्पताल में आने वाले मरीज बच्चे को अब जनाना अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। वजह जनाना अस्पताल में रविवार दोपहर बाद एफबीएनसी व टीकाकरण यूनिट और पीडियट्रिक वार्ड का शिफ्ट कर दिया जाएगा। सोमवार से जनाना अस्पताल में शिफ्ट वार्ड व यूनिट सुचारू तरीके से काम करेगी। डिप्टी कंट्रोलर डा हरि सिंह ने बताया फिलहाल कुपोषित बच्चों का वार्ड जनाना अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि जनाना अस्पताल में एफबीएनसी यूनिट व पीडियट्रिक वार्ड नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। राजस्थान पत्रिका ने इस संबंध में समाचार का प्रकाशन कर अस्पताल प्रबंधन का ध्यान इस ओर खींचा था। जिसके बाद प्रबंधन हरकत में आया और शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए।

Must read:

मिलेगी राहत

जनाना अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डा. बी.एल. राड ने बताया अस्पताल में फिलहाल यहां जन्म लेने वाले बच्चों को भर्ती किया जाता है। दूसरी जगह जन्म लेने वाले बच्चों को कल्याण अस्पताल में भर्ती किया जाता है। कल्याण अस्पताल से एफबीएनसी व पीडियाट्रिक वार्ड जनाना अस्पताल में शिफ्ट होने पर मरीजों को राहत मिलेगी।

Published on: