सीकर

ओवरस्पीड कार ने तोड़े सपने, घर का इकलौता कमाने वाला अब बिस्तर पर

एक हादसे ने पूरे परिवार की उम्मीदों को पलभर में तोड़ दिया। लापरवाह सिस्टम इस परिवार की बेबसी पर मौन है।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026
परिजनों के सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

सीकर.एक हादसे ने पूरे परिवार की उम्मीदों को पलभर में तोड़ दिया। लापरवाह सिस्टम इस परिवार की बेबसी पर मौन है। दरअसल शास्त्री नगर निवासी पृथ्वीसिंह दस जनवरी को अपनी सिक्यूरिटी गार्ड का काम करके घर लौट रहा था। इस दौरान घर के पास ही एक ओवरस्पीड कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पृथ्वीसिंह का एक पैर पूरी खत्म हो गया। इसलिए जयपुर में जयपुर में उपचार के दौरान बायां पैर घुटने के उपर से काटना पड़ा। उपचार में लगभग चार लाख रुपए खर्च हो चुके है। पूरे परिवार का भार पृथ्वीसिंह के कंधों पर था, लेकिन हादसे के बाद पूरे परिवार के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल परिवार का सारा बोझ उनके छोटे भाई रणवीरसिंह पर आ गया है।

हादसे के बाद चालक फरार

मामले के जांच अधिकारी आशुतोष ने बताया कि कार को जब्त किया गया था जो कोर्ट से छूट गई। कार को प्रदीप जयपाल निवासी नागौर गाड़ी चला रहा था। कार रणवीरसिंह के नाम से पंजीकृत है। जांच अधिकारी का कहना है कि हादसे के बाद चालक घायल करने की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया था। कार चालक व प्रदीप जयपाल व कार मालिक दोनों से पूछताछ की है। कार के पहले भी ओवरस्पीड व सीट बेल्ट नहीं लगाने के तीन चालान हो चुके हैं। पुलिस कार मालिक रणवीरसिंह की घटना के दिन की लोकेशन भी पता कर रही है।

Published on:
08 Feb 2026 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर