पड़ताल: यहां ट्रेन के लिए यात्रियों को करना पड़ता है एक घंटे तक का इंतजार, वजह जानकर आपको भी नहीं हो यकीन…

बारिश के दिनों में ट्रेनें करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। ऐसे में यात्रियों को रात को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2017, 4:40 PM IST
train
train

नीमकाथाना

बारिश के दिनों में ट्रेनें लेट होती हैं, लेकिन चेतक एक्प्रेक्स पिछले कई माह से अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। ऐसे में यात्रियों को रात को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने के चक्कर में कई यात्री बस में सफर करने की सुविधा को ज्यादा अच्छा महसूस करने लगे हैं। ट्रेन लेट आने के विरोध में रेल सलाहकार समिति के सदस्यों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवा दिया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।


सूत्रों के अनुसार चेतक गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला से अपने निर्धारित समय शाम 7.40 बजे रवाना हो जाती है, लेकिन नई दिल्ली अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस को ओवरटेक करवाने के चक्कर में चेतक गाड़ी को दिल्ली व रेवाड़ी के बीच में घंटों खड़ी रखते हैं। ऐसे में चेतक को नीमकाथाना स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से पहुंचने में देरी हो जाती है।

Must read:

रात 10.32 बजे है निर्धारित समय


चेतक गाड़ी का रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय रात 10.32 का है, लेकिन गाड़ी पिछले लंबे समय से करीब-करीब 11.30 बजे तक स्टेशन पर पहुंंच रही है। ऐसे में लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को चेतक गाड़ी छोड़कर बस में सफर करना पड़ता है। तब जाकर अपने गन्तव्य पर सही समय पर पहुंचता है।


13 में से सिर्फ एक दिन पहुंची जल्दी


रेलवे के आंकड़ों के अनुसार चेतक गाड़ी 20 जुलाई से 31 जुलाई तक 13 दिनों में स्टेशन पर केवल 31 जुलाई को जल्दी पहुंची। यात्रियों की मांग है कि रेलवे विभाग या तो ट्रेन के समय में बदलाव करंे या फिर समय में सुधार करवाए। ताकी यात्री अपने घर से सही समय से निकले। मालगाडिय़ों के चक्कर में 10-15 मिनट लेट हो जाए उसमे यात्रियों को परेशानी नहीं होती है। प्रतिदिन लेट होने से यात्री भार गिरता जा रहा है।

Must read:


समय पर एक नजर


20 जुलाई 23.31 बजे
21 जुलाई 23.05 बजे
22 जुलाई 24.02 बजे
23 जुलाई 23.19 बजे
24 जुलाई 23.04 बजे
25 जुलाई 23.51 बजे
26 जुलाई 23.51 बजे
27 जुलाई 23.27 बजे
28 जुलाई 23.26 बजे
29 जुलाई 23.16 बजे
30 जुलाई 23.08 बजे
31 जुलाई 22.37 बजे
01 अगस्त 23.31 बजे

Published on: