मेरठ

क्या खाटू जाने को हैं तैयार तो जाएं होशियार, यहां कलक्टर की नहीं नहीं सुनते अधिकारी, आपको भी हो सकती हैं ये परेशानियां

• •
Updated: 20 Feb 2017, 11:42 AM IST
Feature image

बाबा श्याम का दस दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू होगा। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को उचित सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रहे प्रशासन की व्यवस्थाएं कछुआ चाल की तरह चल रही है। जिला कलक्टर के आदेशों पर विभागीय अधिकारी कुछ को लीपापोती कर काम की इतिश्री करने में लगे हुए हैं, तो कुछ काम आदेशों में ही सिमट कर रह गए हैं।

मेले को आठ दिन ही शेष बचे हैं। बावजूद इसके रींगस रोड़ से खाटू, मण्ढ़ा से खाटू व दांतारामगढ़ से खाटू के मार्गों पर कंटीले पेड़ों की टहनियां और सूखे पेड़ सड़क पर आ रहे हैं। गत 6 फरवरी को कलक्टर के.बी.गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों को इन्हें काटने के आदेश दिए थे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने 20 फरवरी तक काम पूरा करने की बात कही थी। लेकिन वन विभाग ने अभी कंटीली झाडिय़ों को काटने का काम शुरू नहीं किया। एक ओर विभाग ने कस्बे के बाहर के मार्गो पर पेच वर्क कर दिया है मगर कस्बे के अंदर की सड़कें टूटी है।

ग्रामीण सांवरमल कुमावत, राजेन्द्र शेषमा, बलवीर आदि ने बताया कि विभाग ने पेचवर्क के नाम पर लीपापोती की है वहीं झुन्झुनूं धाम धर्मशाला के सामने सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने केवल जेसीबी चलाकर काम की खाना पूर्ति कर दी। इस मार्ग से रोजाना अनेक पदयात्री आते हैं। डामरीकरण नहीं होने से कंकड़ पदयात्रियों के पैरो में चुभते हैं। हनुमानपुरा से खाटू की ग्रेवल रोड़ पर भी विभाग ने अभी तक इसका काम शुरू नहीं किया है। लामिया रोड़ पर हाईकोर्ट के आदेशों पर मार्ग में आ रहे अतिक्रमण को तोड़ दिया और कई जगह सड़क बनाने के लिए गड्ढ़े कर दिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों व श्याम भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला