सीकर

प्री मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, खुद के घर में पेड़ से लटका मिला शव

Pre Medical Student Committed Suicide : सीकर जिले के दांतारामगढ़ में मंगलवार को एक छात्रा ने घर में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 7:50 PM IST
Pre Medical Student Committed Suicide :  सीकर जिले के दांतारामगढ़ में मंगलवार को एक छात्रा ने घर में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
प्री-मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, खुद के घर में पेड़ से लटका मिला शव

सीकर।
Pre Medical Student Committed Suicide : सीकर जिले के दांतारामगढ़ में मंगलवार को एक छात्रा ने घर में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छात्रा चार साल से प्री मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी। चयन नहीं होने पर वह मानसिक तनाव में थी। मंगलवार को घर पर उसका शव पेड़ से लटका मिला। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दांता के सीएचसी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Read More ;

जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा बानूड़ा में मंगलवार को सुबह एक 21 वर्षीय युवती का शव उसके अपने घर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को दांता के सीएचसी लाया गया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण युवती के मानसिक तनाव में होना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं एवं मृतका युवती तीन-चार साल से प्री मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी और युवती के बार-बार प्रयास करने पर चयन नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में थी। मंगलवार को सुबह उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
20 Aug 2019, 7:50 PM IST
Published on: