सीकर

VIDEO राहुल गांधी सीकर सभा : इतने लाख लोगों की भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने लगा दी पूरी ताकत

Rahul Gandhi in sikar : राहुल गांधी की 25 अक्टूबर को सीकर में होने वाली सभा के लिए कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 2:05 PM IST
Rahul Gandhi Sikar Visit
Rahul Gandhi Sikar Rally

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को शंखनाद करने के लिए कांग्रेस के सुप्रिमो राहुल गांधी सीकर आएंगे। 25 अक्टूबर को सीकर जिला खेल स्टेडियम में उनकी बड़ी सभा प्रस्तावित है। राहुल गांधी की 25 अक्टूबर को सीकर में होने वाली सभा के लिए कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। शेखावाटी में सोमवार को 80 से अधिक स्थानों पर बैठक हुई। तैयारियों की जानकारी के लिए सोमवार सुबह सांवली रोड स्थित खेल स्टेडियम में एसपीजी की टीम पहुंची। टीम ने सभास्थल, मंच, प्रवेश व निकास व्यवस्था के बारे में प्रशासनिक अधिकारी व कांगे्रस नेताओ से जानकारी ली।

Rahul Gandhi Sikar Visit

इसके बाद टीम तारपुरा स्थित हवाई पट्टी पहुंची। यहां भी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से जांच की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने बताया कि सभा में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर व जयपुर ग्रामीण के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी सीकर आएगे। इस दौरान वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष की पहले सोमवार को आने की संभावना थी, लेकिन देर शाम कार्यक्रम बदल गया।

रूठों को मनाने का दौर
राहुल गांधी की सभा से पहले कांगे्रस में रूठों को मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। दांतारामगढ़, सीकर सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में रूठे लोगों को फिर से पार्टी में जगह दी गई है।

मंदिर दर्शन व रोड शो नहीं
सीकर दौरे की घोषणा के दौरान खाटूश्यामजी से मंदिर दर्शन यात्रा शुरू करने की चर्चा थी। लेकिन अब तय हो गया है कि राहुल गांधी सीकर में मंदिर दर्शन व रोड शो नहीं करेंगे। सूत्रों का कहन है कि चुनाव प्रचार के अगले दौर में राहुल गांधी मंदिर दर्शन यात्रा शुरू करेंगे।

अमित शाह व वसुंधरा भी आए
राजस्थान विधानसभा चुनाव में शेखावाटी की भूमिका बेहद खास रहती है। राहुल गांधी से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी सीकर में सभाएं कर चुके हैं।

Updated on:
23 Oct 2018, 2:05 PM IST
Published on: