सीकर

#LIVE : सीकर में जोरदार बारिश, कहीं ओले तो कहीं तेज अंधड़, जानिए पूरे अंचल का मौसम अपडेट

RAIN IN SIKAR : सीकर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को करीब दस मिनट तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे मौसम सुहावना हो गया।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 5:35 PM IST
ole in mundru village sikar

सीकर.

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को बदरा मेहरबान हुए। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई है। बारिश का यह सिलसिला करीब दस मिनट तक चलता रहा। इससे मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से निजात मिल गई। यूं तो सीकर जिले में बुधवार रात से बारिश के आसार बन रहे थे। रात को तेज अंधड़ के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हुई, मगर जमकर बारिश का इंतजार गुरुवार शाम पौने पांच बजे खत्म हुआ। शुरुआत में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में और भी बारिश हो सकती है। जिले में गुरुवार सुबह से ही उमस बनी हुई थी। ऐसे में बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा था। मंडरू गांव में ओले गिरने के समाचार हैं।

नांगल नाथूसर
-कस्बे में शाम को बारिश हुई है। बारिश का सिलसिला सवा पांच बजे तक जारी है।


बारिश की वजह
मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था, जिसका असर पिछले कई दिनों से शेखावाटी में देखने को मिल रहा था। इससे अंचल में गर्मी के तेवर भी तीखे होते जा रहे थे। वहीं गुरुवार को बारिश भी हो गई। बारिश के दौरान करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली।

पहले झुंझुनूं अब सीकर
सीकर से पहले शेखावाटी में झुंझुनूं पर भी बदरा मेहरबान हो चुके हैं। झुंझुनूं में छह अपे्रल को अच्छी बारिश हुई थी। वहां जिला मुख्यालय पर 38 एमएम और पिलानी में 89 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। पिलानी इलाके में ओले भी गिरे थे। इसी दिन आकाशीय बिजली गिरने से झुंझुनूं के मंडावा में पांच मवेशियों की मौत हो गई थी।

बदलते मौसम से किसान परेशान

खूड़. क्षेत्र में लगातार पिछले कई दिनों से बदलते मौसम की वजह से किसान चिंतित है। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार दोपहर तेज हवा चलने व शाम को हल्की बुंदाबांदी होने से खलिहानों में फसल व चारे को नुकसान हो रहा है। वहीं अनाज की गुणवता में भी असर हो रहा है।

Published on: