सीकर

सीकर के MADAN LAL SAINI को राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान, जानिए सैनी की 6 खास बातें, शेखावाटी में जश्र का माहौल

Rajasthan BJP president Madan lal saini : मदन लाल सैनी 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 7:06 PM IST
Madan Lal saini
Rajasthan BJP New State president Madan lal saini From Sikar

सीकर. राजस्थान भाजपा में लम्बे समय से चली आ रही प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर शुक्रवार को विराम लग गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान मदन लाल सैनी को सौंपी गई है। इसके साथ ही सीकर व शेखावाटी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सीकर में पुरोहितजी की ढाणी निवासी मदन लाल सैनी को मार्च 2018 में राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाया था। उनके हाथ में पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन व आरएसएस में लंबे समय सक्रिय मदन लाल सैनी का नाम प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर आने के साथ ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

मदन लाल सैनी उदयपुरवाटी से रहे हैं विधायक

1. मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं।

2. वर्ष 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया।

3. -1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे।

4. भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी भी हैं।


सादगी का रहा हर कोई कायल

5. सैनी संगठन के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। सादगी पर हर कोई चर्चा करता रहा है। सैनी जयपुर से सीकर आते समय अधिकतर राजस्थान रोडवेज में सफर करते हैं।

6. कई बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर भी अपने निजी वाहन की बजाय सैनी बस में ही सफर पसंद करते रहे हैं।

Updated on:
29 Jun 2018, 7:06 PM IST
Published on: