सीकर

राजस्थान कॉस्टेबल भर्ती 2018 : लाखों रुपए लेकर परीक्षा से पूर्व ही ऐसा पेपर उपलब्ध करवा रहा था यह गिरोह

Rajasthan Police Constable Exam 2018 : https://www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Jul 13, 2018
sikar News
Rajasthan Police Constable recruitment 2018 Gang arrested in sikar

सीकर. राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से छह-छह लाख रुपए तक वसूलने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गुरुवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई कर नौ युवकों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 200 से अधिक प्रवेश पत्र भी जब्त किए है। युवकों से पुलिस देर रात तक पूछताछ में जुटी हुई थी कि उन्होंने कहां-कहां जाल बिछाया हुआ है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह व पुलिस उपाधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि जेरठी निवासी महावीर पुत्र धौलाराम, सांवलोदा धायलान निवासी सुभाष, राकेश जाट, उदयपुरा निवासी अशोक, तासर बड़ी निवासी संदीप कुमार, भैरूपुरा निवासी सुनील कुमार, खाटूश्यामजी निवासी जगदीश, दांतारामगढ़ निवासी आशाराम व उदयपुरा निवासी राममोहन को हिरासत में लिया है।

राजस्थान पत्रिका टीम ने गुरुवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक को सीकर जिले में भी गिरोह सक्रिय होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीमों का गठन कर नौ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के सम्पके आधार पर अन्य लोगों को पकडऩे के भी प्रयास किए जा रहे है।

जिलेभर में देर रात सर्च ऑपरेशन
भर्ती का पर्चा बेचने की जानकारी मिलने पर गुरुवार देर रात पुलिस ने जिलेभर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कई युवाओं से भी जानकारी जुटाई है इन्होंने कितने-कितने रुपयों में सौदा तय किया था।

पैसे दो चयन नहीं हो तो वापस
सामने आया कि यह युवक बेरोजगारों से पैसे वसूलते समय नौकरी दिलाने का दावा कर रहे है। युवओं ने बेरोजगारों को झांसा दिया है कि यदि चयन नहीं हुआ तो पैसे वापस देंगे।


फर्जी प्रश्न पत्र बांटा
अभ्यर्थियों से राशि वसूलने के लिए मॉडल पेपर की तरह का प्रश्न पत्र दे दिया। ज्यादातर से छह लाख वसूलने की बात सामने आ रही है।


जोधपुर के बाद सीकर में कार्रवाई
राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 में जोधपुर पुलिस के बाद सीकर पुलिस ने पेपर बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस की शेखावाटी पर पहले से खास नजर थी। क्योकि ऑनलाइन परीक्षा में प्रश्न पत्र आऊट होने पर यहां के तीन युवकों को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुख्यालय ने भी शेखावाटी पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए थे।


सीकर में पहले से चल रहा था खेल
सीकर पुलिस जानकारी के मुताबिक पुलिस, रीट, पटवार व जेल प्रेहरी सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में यहां के कई सदस्यों के तार प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह से जुड़े हुए मिले थे। गिरोह के तार कई स्कूल व कोचिंग से जुड़े होने की संभावना है।

कुछ युवकों से शिकायत मिली थी कि पुलिस भर्ती का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर गिरोह के सदस्य मोटी रकम वसूल रहे है। जिलेभर में गुरुवार रात को सर्च ऑपरेशन चलाया तो नौ युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों के असली के फेर में नकली प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जा रहा था।
-विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक, सीकर

युवकों से पूछताछ जारी है। सुबह तक पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट होगी कि इन्होंने कितने अभ्यर्थियों को पेपर बेचा।
महावीर सिंह राठौड़, शहर कोतवाल, सीकर

Published on:
13 Jul 2018 11:46 am