Real Life Motivational Story: गोकुलपुरा के निवासी प्रकाश चौधरी ने सरकारी नौकरी का मोह छोड़कर और अपने पैशन को चुना और 2014 में बकरी पालन शुरू किया।
Quit Govt Job For Business: सीकर जिले के गोकुलपुरा निवासी प्रकाश चौधरी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, जिन्होंने सरकारी नौकरी का मोह छोड़कर अपने पैशन को प्राथमिकता दी। एमएससी बीएड की डिग्री के बाद उन्हें दिल्ली और राजस्थान पुलिस में हेडकांस्टेबल पद पर चयन मिला था। लेकिन उनकी परिवार के बीच रहने का मन और कुछ नया करने की इच्छा ने पुलिस की नौकरी छोड़कर बकरी पालन के क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रेरित किया।
2014 में प्रकाश ने बकरी पालन शुरू किया और आज वे सिरोही ओल्ड ब्लड लाइन की करीब 325 बकरियों का पालन कर रहे हैं। इसके साथ ही वे ब्रीडिंग और ट्रेनिंग सेंटर भी चला रहे हैं। उनके फार्म पर बकरियों का दूध और खाद्य सप्लाई भी किया जाता है, जिससे उन्हें हर साल औसतन 10 से 15 लाख रुपए की आय हो रही है।
प्रकाश चौधरी का मानना है कि अपने पैशन को पहचानना और उसे फॉलो करना ज़िंदगी की असली सफलता है। उन्होंने पुलिस की नौकरी को छोड़कर बकरी पालन में अपने मन की सुनी और आज वह एक सफल उद्यमी बनकर लाखों की कमाई कर रहे हैं। उनके लिए यह सफर सिर्फ पैसे कमाने का नहीं बल्कि अपने जीवन के उद्देश्य को पाने का है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl