सीकर

स्नैपचैट पर दोस्ती कर बहला-फुसलाकर बुलाया होटल, कमरे में ले जाकर किया बलात्कार और रिकॉर्ड कर ली अश्लील फोटो वीडियो

Rajasthan Crime News: आरोपी ने बलात्कार करने के दौरान अपने मोबाइल में पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए थे। इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर भी आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2025, 10:37 AM IST
Feature image

Sikar Rape Case: महिला थाना पुलिस ने बलात्कार करने व अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को अभिषेक को सादुलशहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्नैपचैट के जरिए 26 वर्षीय युवती दोस्ती करके उसे अपने जाल में फंसाया था और फिर उसको बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर बलात्कार किया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। महिला थानाधिकारी मुनेशी मीणा ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को 26 साल की पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि अभिषेक पुत्र हंसराज निवासी पंजाब ने स्नैपचैट पर उसके साथ दोस्ती की। आरोपी ने सीकर शहर में उसे एक होटल में ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार किया।

आरोपी ने बलात्कार करने के दौरान अपने मोबाइल में पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए थे। इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर भी आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू किया।

एसपी भुवण भूषण यादव ने थानाधिकारी मुनेशी मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने टीम गठित की। मामले में पुलिस ने अभिषेक 22 वर्ष पुत्र हंसराज निवासी भाटी स्कूल के पास, अमरपुरा जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को सादुलशहर में पंजाब रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर पकड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई भंवरलाल, हैड कांस्टेबल निहालसिंह, कांस्टेबल बोदूराम, शिवदयाल की अहम भूमिका रही।

Updated on:
20 Jan 2025, 10:37 AM IST
Published on: