
Cyber Fraud :मध्य प्रदेश पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठग आए दिन नए-नए पैतरों से आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में सूबे के जबलपुर से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शातिर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर शख्स को मनी लांड्रिंग के केस में जेल कराने की धमकी देकर 35 लाख रुपए की ठगी की है।
दरअसल, शातिर ठग ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताकर ठगी की है। रांझी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले रक्षा नगर के निवासी गोकुलचंद के साथ ठगी की वारदात हुई है। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का बिल जमा ना होने और मनी लांड्रिंग के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर 35 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
ठगों ने 14 जनवरी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ित को फोन किया था। वीडियो में ठग वकील और पुलिस के भेष में बैठे हुए नजर आ रहे थे। 35 लाख रुपए देने के बाद भी और रकम ट्रांसफर करने की धमकी मिल रही थी। पीड़ित को ठगी का एहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, रांझी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
20 Jan 2025, 10:34 AM IST
Published on:
20 Jan 2025, 10:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.