सीकर

अटूट प्रेम: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोडा दम, एक साथ उठी अर्थियां फिर एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

Husband Died After wife's Death: पत्नी प्रेम कंवर (71) वर्ष की बुधवार सुबह छह बजे मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से आहत पति किशोरसिंह चौहान (76) की तबीयत खराब हो गई जहां उसे अस्पताल ले जाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2025, 9:32 AM IST
Feature image
पति-पत्नी (फोटो: पत्रिका)

Real Life Love Story: सीकर के चला कस्बे के मोहल्ला खातियान में एक पति ने अपनी पत्नी की मुत्यु के कुछ घंटे बाद ही दम तोड़ दिया।

मुख्य बाजार स्थित मोहल्ला खातियान पत्नी प्रेम कंवर (71) वर्ष की बुधवार सुबह छह बजे मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से आहत पति किशोरसिंह चौहान (76) की तबीयत खराब हो गई जहां उसे अस्पताल ले जाया गया। बुधवार दोपहर ढाई बजे इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

इसके बाद मृतक के भतीजों ने उनकी अर्थी सजाई और एक साथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। दपंती के अंतिम दर्शन करने के लिए रिश्तेदारों के साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई, एक ही चिता पर पति-पत्नी को उनके भतीजे विक्रम सिंह नरूका ने मुखाग्नि दी।

सरपंच श्यामलाल वर्मा, पवन मील, सुरेश जांगिड, विकास शर्मा, किशन जस्सीका आदि ने लोगों ने बताया कि किशोरसिंह चौहान व प्रेम कंवर की शादी को करीब 50 से अधिक वर्ष हो गए। दोनों एक साथ ही रहते थे तथा कहीं भी जाते तो एक साथ ही जाते थे। गांव में दंपति को बुआ जी-फुफाजी के नाम से बुलाते थे।

Updated on:
24 May 2025, 9:32 AM IST
Published on: