24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 की उम्र में लव मैरिज, दो बच्चे, फिर भी 23 साल की युवती ने बनाए 25 लोगों से संबंध… ये थी वजह

Rajasthan News: अधिकारियों का कहना है कि अनुराधा के बारे में अब अन्य राज्यों के कुछ लोग भी संपर्क कर रहे हैं। सूचनाएं मिल रही हैं कि उन लोगों को भी अनुराधा ने चीट किया था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 24 May 2025, 10:03 AM IST

प्रतीकात्म​क तस्वीर, फोटो—पत्रिका नेटवर्क

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस के द्वारा अरेस्ट की गई अनुराधा पासवान को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है, लेकिन उसके बारे में यूपी, एमपी और बिहार तक चर्चे हैं। उसका साथ देने वाली गैंग का कोई भी सदस्य अभी काबू नहीं किया जा सका है। इस कारण पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अनुराधा के बारे में अब अन्य राज्यों के कुछ लोग भी संपर्क कर रहे हैं। सूचनाएं मिल रही हैं कि उन लोगों को भी अनुराधा ने चीट किया था।

पहले समझें क्या है पूरा मामला, कौन है अनुराधा

दरअसल बिहार के एक शहर की रहने वाली अनुराधा पासवान को हाल ही में पुलिस ने अरेस्ट किया है। पता चला कि उसकी उम्र अभी 23 साल है। उसने सात साल पहले ट्रक चलाने वाले विशाल नाम के एक युवक के साथ शादी की थी। इस शादी से तीन और पांच साल के उसके दो बच्चे भी हैं जो फिलहाल विशाल के पास रह रहे हैं। विशाल से अनुराधा ने दो साल पहले नाता तोड़ दिया था और घर छोड़ दिया था। विशाल से उसका तलाक नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद भी अनुराधा ने राजस्थान, यूपी और एमपी में कई शादियां कर लीं। शादी के पांच से सात दिनों के बाद ही अपने दूल्हे को लूटकर वह फरार हो जाती थी।

यह भी पढ़ें: हैलो… मैं उसे वॉक पर ला रही हूं, तुम तैयार रहना… पति की हत्या के लिए पत्नी ने रची ऐसी साजिश हिल गई पुलिस…

सवाई माधोपुर में रहने वाले विष्णु ने किया पूरा खुलासा

इन लुटे हुए दूल्हों में सवाई माधोपुर शहर का एक युवक विष्णु भी था। विष्णु की पिछले महीने बीस तारीख को ही अनुराधा से शादी हुई थी। लुटेरी दुल्हन की गैंग चलाने वाले गोलू, रोशनी, रधुवीर, सुनीता आदि से विष्णु की बात एक बिचौलिया के जरिए हुई थी। विष्णु को फोन पर फोटो भेजी गई और उसने अनुराधा को पसंद किया। करीब तीन से चार लाख रुपए पहले दिए गए ताकि अनुराधा के कथित गरीब परिवार को पैसा भेजा जा सके। उसके बाद शादी हुई जो कि एक मंदिर फिर कोर्ट में हुई। 21 अप्रेल को अनुराधा विष्णु के घर आ गई और दो मई को नशीली खीर खिलाने के बाद घर से फरार हो गई। विष्णु और परिवार के लोग बेहोश थे और अनुराधा घर से सारा जेवर और कैश ले गई।

यह भी पढ़ें: तीन बच्चों के पिता ट्रक चालक के लिए दो बच्चों की मां ने छोड़ा घर, लिव-इन में रह रहे, फिर परिवार ने…

पुलिस के पास पहुंचा विष्णु, केस दर्ज कराया तो जुटी पुलिस

इस घटना के बाद विष्णु पुलिस के पास पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी ऐडी से चोटी का जोर लगा दिया और अनुराधा को एमपी से दबोच लिया। वह भोपाल में 26वीं शादी करने के लिए तैयारी में जुटी थी। लेकिन इससे पहले पकड़ी गई। उसके बाद जब उससे पूछताछ की गई तब जाकर ये सारे राज खुल गए कि वह कौन है और उसने कितनी शादियां की हैं। पुलिस उसके पास से अब चुराए हुए जेवर और कैश बरामद करने की कोशिश कर रही है। इस बीच उसके बारे में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक साल कुछ महीने में ही करीब 25 शादियां कर लीं। हर शादी से उसे कपड़े, जेवर और पचास हजार रुपए मिलते थे। बाकि सारा पैसा बिचौलिया आपस में बांट लेते थे।

यह भी पढ़ें: Rajasthan में यहां शादी में बवाल, स्टेज पर चढ़े गुंडे, दूल्हे के सामने दुल्हन से की शर्मनाक हरकतें, फिर आया ट्वीस्ट

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग