21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम

कोटा-सवाईमाधोपुर जिले की सीमा स्थित झरेल के बालाजी क्षेत्र में बुधवार को चंबल नदी में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को सिविल डिफेंस टीम ने करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों शव बरामद किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 9 Oct 2026, 10:36 AM IST

Chambal River

चंबल नदी के तट पर उपस्थित ग्रामीणों की भीड़ व इनसेट में भाई-बहन। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। कोटा-सवाईमाधोपुर जिले की सीमा स्थित झरेल के बालाजी क्षेत्र में बुधवार को चंबल नदी में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को सिविल डिफेंस टीम ने करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों शव बरामद किए। बहरावण्डा खुर्द चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह के अनुसार मृतक गणपत सैनी और उसकी बहन अंतिमा सैनी निवासी बहरावण्डा खुर्द है। शव मिलने के बा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई बहन बुधवार दोपहर चंबल नदी में नहाने गए थे। इस दौरान बहन नदी में डुबकी लगाने का भाई से रील बनवा रही थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। बहन को डूबता देख भाई उसे बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन वह भी डूब गया। सूचना पर बहरावण्डा खुर्द चौकी पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। बुधवार देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे दोनों

गुरुवार को दोबारा अभियान चलाया गया। पहले गणपत और बाद में घटनास्थल के समीप गहरे पानी से अंतिमा का शव बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार गणपत बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था, जबकि अंतिमा कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। परिजनों ने बताया कि उनकी मां करीब 20 वर्षों से लापता है। शव का बहरावण्डा खुर्द सीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बालाजी के दर्शन करने आए थे

जानकारी के अनुसार, खण्डार क्षेत्र के बहरावंडा खुर्द निवासी गणपत (22) और उसकी बहन अंतिमा (19) बुधवार को झरेल के बालाजी के दर्शन करने आए थे। दोनों चंबल नदी में नहाते समय डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर दोनों की तलाश शुरू करवाई, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल पाया। हादसे की सूचना सिविल डिफेंस टीम को भी दी गई। देर शाम को चालू हुआ सर्च ऑपरेशन में सफलता नहीं मिल पाई। अंधेरे के चलते सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया।

सिविल डिफेंस टीम ने गुरुवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान टीम को गणपत का शव नदी में मिला। जिसे पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल ककी मोर्चरी में रखवाया है। कुछ देर बार ही बहन अंकिता का शव बरामद हुआ। दोनों के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।