
demo pic
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चों की मां ने पति की मारपीट और शराब की आदत से तंग आकर सोशल मीडिया पर अपना नया साथी खोज लिया। कहानी सिर्फ यहीं नहीं रुकी, महिला ने प्रेमी के साथ कोर्ट में लिव.इन रिलेशन के कागजात भी बनवा लिए और अब दोनों को अपने ही परिवार वालों से जान का खतरा है। दोनों पास के ही कस्बे में लिव इन में रह रहे हैं और उनको लगातार मारने और काट डालने की धमकियां मिल रही हैं। दोनों पुलिस की शरण में मदद मांगने पहुंचे हैं।
जानकारी में सामने आया कि बीदासर इलाके में स्थित एक छोटे गांव में रहने वाली 25 साल की महिला की शादी नौ साल पहले 16 की उम्र में हो गई थी। पति लगातार मारपीट करता और दहेज के लिए परेशान करता। इस बीच दो बच्चे हुए लेकिन पति का मारपीट करना कम नहीं हुआ। वह लगातार दहेज के लिए तीन लाख रुपए का दबाव बनाता रहा और मारपीट करता। परिवार भी उसी का साथ देता।
महिला ने अपने माता-पिता से इसकी शिकायत की लेकिन उनका कहना था कि सब सही हो जाएगा। इस दौरान महिला को इंस्टाग्राम पर धन्ने सिंह नाम का एक युवक मिला जो पेशे से ट्रक डा्रईवर है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिन पहले मुलाकात का सिलसिला शुरु हुआ और फिर दोनों ने नया घर बसाने की प्लानिंग कर ली। धन्ने सिंह ने अपने तीन बच्चों और पत्नी को छोड़ दिया और दोनों ने अब लिव इन में रहने की तैयारी कर ली। उसके लिए दस्तावेज बनवा लिए। इस बीच जब महिला के परिजनों को पता चला तो उन्होनें दोनों को धमकियां देना शुरू कर दिया। अब कपल पुलिस के पास मदद मांगने पहुंचा है।
Updated on:
16 May 2025, 8:12 AM IST
Published on:
16 May 2025, 8:12 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.