सीकर

राजस्थान में यहां 40 से 60 फीट तक चौड़ी होंगी सड़कें, नगर परिषद ने लगाए निशान

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर परिषद ने सड़क चौड़ाईकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है।
less than 1 minute read
Mar 08, 2026
Feature image
सड़कें चौड़ी करने के लिए नगर परिषद ने की निशानदेगी: फोटो पत्रिका

सीकर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर परिषद ने सड़क चौड़ाईकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है। शनिवार को नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर मौके पर पहुंचकर सड़क चौड़ाईकरण के लिए निशानदेही की।

पुलिस लाइन रोड पर फाटक नंबर-2 से पुरोहितजी की ढाणी होते हुए शिव मंदिर तक सड़क की चौड़ाई 40 फीट निर्धारित करते हुए निशान लगाए गए। इसी प्रकार रामपुरा रोड पर झूलेलाल चौक से एमआर गौड़ स्कूल होते हुए जयपुर-बीकानेर बाईपास तक 60 फीट चौड़ाई के लिए भी निशान लगाए गए। आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि यह कार्य मास्टर प्लान और जोनल प्लान के अनुरूप किया जा रहा है।

यातायात जाम से मिलेगी राहत

सड़क चौड़ाईकरण से क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी और आमजन को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस दौरान एटीपी नरेंद्र कुमार नट, सहायक अभियंता प्रवीण चौधरी व विकास मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता निधि चौधरी व पिंकी मीणा, प्रवर्तन दस्ता, संबंधित जोन प्रभारी तथा सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Updated on:
08 Mar 2026 03:18 pm
Published on:
08 Mar 2026 03:18 pm