भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जाट बाजार में किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जाट बाजार में भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के यहां मिले करोड़ों रुपए को काला धन बताया। जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य साहू के यहां मिली राशि इस बात का सबूत है कि कांग्रेस के नेता काली कमाई करने में कितने डूबे हुए है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस व इसके नेता भ्रष्टाचार में इस कदर डूबे हुए हैं कि उनके यहां सरकारी अधिकारियों को मिले काले धन का साहू कोई हिसाब नहीं बता पा रहे। कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपने लोगों को इस बात की खूली छूट दे रखी है कि वे भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मिटाने की कसम खा रखी है और वे देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में लगे हुए है। कांग्र्रेस के नेताओं ने जो भी भ्रष्टाचार किया है वे उसकी भरपाई करके रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आगे बढ़ाने की गारंटी दी है, जिसके लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत करना भी उनकी गारंटी में शामिल है। कहा कि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं जबकि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार करने में लगे हुए है। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपनी पूरी जिंदगी में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं किया। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान सुरेश अग्रवाल, गजानंद कुमावत, शोभसिंह अनोखू, प्रकाश दाधीच, डॉ. बलवंत सिंह चिराणा, बाबूसिंह बाजौर, राजकुमार जोशी, अशोक चौधरी, डालूराम चाहर, डॉ. बीएल रणवां, नेमीचंद कुमावत, जगदीश कुमावत, रामसिंह पिपराली, स्वदेश शर्मा, गौरव दीक्षित, संतोष खटीक, विजय सैनी, बालकिशन जोशी, नौरंग हलवाई, कविता चौधरी, उमा सैनी, राज शर्मा, सावित्री शर्मा, प्रतीक माटोलिया, विश्वनाथ सैनी, सुमित शर्मा, तेजप्रकाश सैनी, लक्ष्मण सिंह निर्वाण, सुरेश सैनी, रणवीर सिंह टाटणवां, अकबर अली खोखर, सुरेश फागलवा, मो. असलम चौहान, मो. अली खत्री, अशोक माथुर, गिरीश प्रधान, नरेश सैन, अनिल डोकवाल, रविंद्र गहलोत, संजय सैनी, भंवरलाल जांगिड़, नंदलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।