सीकर

Sikar लेडी कांस्टेबल के करेड़ा थाने में सुसाइड के बाद सामने आई यह Love Story, यूँ खुलासा होते ही ASI गिरफ्तार

सीकर जिले खाटूश्यामजी इलाके के गांव पुजारी का बास निवासी कांस्टेबल ने भीलवाड़ा के करेड़ा थाना परिसर में की थी खुदकुशी।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 5:46 PM IST
Sikar constable suicide case of Bhilwara Rajasthan ASI arrests
Sikar constable suicide case of Bhilwara Rajasthan ASI arrests

महिला कांस्टेबल के आत्महत्या के मामले में करेड़ा थाने का एएसआई गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग माना जा रहा आत्महत्या का कारण, महिला सिपाही ने सोमवार रात को अपने क्वार्टर में फंदे पर झूल कर जान दे दी थी

करेड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाने में तैनात लेडी कांस्टेबल के थाना परिसर में स्थित क्वार्टर में फंदे पर झूलकर जान देने के मामले में एक सहायक उपनिरीक्षक उपेंद्रसिंह को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया गया है। उस पर महिला कांस्टेबल सुरमा जाट को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एएसआई की इसमें भूमिका मानी गई है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच करने पर एएसआई से ज्यादा संपर्क सामने आया है। एएसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। हालांकि एएसआई से इस मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

उधर, सुरमा का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव सीकर जिले खाटूश्यामजी इलाके के गांव पुजारी का बास में बुधवार को कर दिया गया। मालूम हो, मूलत: सीकर जिले की रहने वाली सुरमा जाट ने भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना परिसर के पीछे क्वॉर्टर में सोमवार रात पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मंगलवार सुबह दस बजे मैस में खाना तैयार हो जाने के बावजूद सुरमा के नहीं आने पर पुलिसकर्मी उसे बुलाने के लिए गया। उसने आवाज दी। कमरे से आवाज नहीं आने पर उसने दरवाजा खोला तो फंदे पर सुरमा को झूलते देखकर उसके होश उड़ गए।

करेड़ा थानाधिकारी मोरपाल गुर्जर व अन्य स्टॉफ वहां पहुंचा। उच्चाधिकारियों को बताया गया। सहाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण माच्या, उपखण्ड अधिकारी उम्मेदसिंह व आसींद पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीणा वहां पहुंचे। इस मामले की जांच आसींद थाना प्रभारी को सौंपी गई थी। परिजनों ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

Updated on:
24 Oct 2018, 5:46 PM IST
Published on: