सीकर

इस महिला कांस्टेबल ने पुलिस थाने में दी जान, डेढ़ माह पहले बनने वाली थी मां

भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल सुरमा जाट ने सोमवार रात थाना परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में फंदे पर झूलकर जान दे दी।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 5:51 PM IST
Sikar Lady Constable commits suicide in Kareda Police Station Bhilwara
Sikar Lady Constable commits suicide in Kareda Police Station Bhilwara

सीकर/भीलवाड़ा. राजस्थान पुलिस की एक महिला कांस्टेबल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। इस लेडी कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल सुरमा जाट ने सोमवार रात थाना परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में फंदे पर झूलकर जान दे दी।

कांस्टेबल पिछले ढाई साल से थाने पर तैनात थी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पता चलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार सूरमा मूलत: सीकर जिले के खाटूश्यामजी क्षेत्र के पुजारी का बास गांव की रहने वाली थी और थाना परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में रहती थी। रात में क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस बीच मंगलवार सुबह पुलिसकर्मी उसे बुलाने के लिए गया तो घटना का पता लगा। भीलवाड़ा पुलिस के मुताबिक डेढ़ माह पूर्व सुरमा के गर्भपात हो गया था। इसके चलते वह अवकाश पर थी। पिछले दिनों ही उसने थाने पर उपस्थिति दी थी।


सुरमा वर्ष 2011 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुई

-28 वर्षीय सुरमा सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके गांव पुजारी का वास निवासी रामूराम जाट की बेटी थी।
-बचपन से होनहार सुरमा वर्ष 2011 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुई थी।
-वर्ष 2016 से सुरमा भीलवाड़ा जिले के करेड़ा पुलिस थाने में तैनात थी।
-महिला कांस्टेबल सुरमा की शादी सीकर जिले के खाटूश्यामजी इलाके के गांव लाडपुर निवासी राजपाल के साथ 27 नवम्बर 2017 को हुई थी।
-सुरमा तीन बहन व दो भाई हैं। दोनों भाई सुभाष व शीशराम भी भीलवाड़ा के गंगापुर में रहकर कोचिंग सेंटर चलाते हैं।
-सुरमा व उसकी एक बहन की शादी एक ही परिवार में हुई है। सुरमा बेहद मिलनसार व हंसमुख थी।
-गर्भवती होने के कारण वह इन दिनों भीलवाड़ा से अपने गांव आई हुई थी।
-दो दिन पहले ही सीकर से भीलवाड़ा लौटी और पुलिस थाने में ड्यूटी ज्वाइन की थी।
-सुरमा की साथी कांस्टेबलों ने उसकी मौत पर अफसोस जताते हुए कहा कि उसने कभी कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया।

Updated on:
24 Oct 2018, 5:51 PM IST
Published on: