सीकर

Sikar News: हाथ-पैर तोड़ने के बाद हिस्ट्रीशीटर धमका रहा, अबकी बार ये गलती करेगा तो इसको मारेंगे

लिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा सोशल मीडिया पर पीड़ित श्रवण कुमार को धमकियां दे रहा है। आरोपी पीड़ित सुरेश की अखबार में छपी खबर को लगाकर वायरल कर रहा है कि ये तो इनको ट्रेलर दिखाया है, यदि बार ये गलती करेंगे तो इनको मारेंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2024, 12:51 PM IST
ravindra katewa
हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा  

सीकर। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी खुलेआम धमकी देने वाले आरोपी भी पकड़ से दूर है। हिस्ट्रीशीटर व 0056 गैंग का मुखिया रविंद्र कटेवा लगातार क्षेत्र में कई व्यापारियों और होटल काररोबारियों को एलानियां धमकियां और जानलेवा हमला करा चुका। पीड़ित आईजी व एसपी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगा चुके है। इसके बाद भी पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले सकी है।

गौरतलब है कि गैंग ने 11 दिन पहले 25 नवंबर को देर रात लक्ष्मणा का बास रोड पर सुरेश कुमा मुंवाल पुत्र गोपाल लाल निवासी श्यामपुरा की नई फॉर्च्यूनर कार को तोड़कर सुरेश का अपहरण कर धारदार व नुकीले हथियारों से उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। मामले में श्रवण कुमार निवासी भादवासी ने हिस्ट्रशीटर रविंद्र कटेवा सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था।

आराेपी दे रहे धमकियां लौट के पाछे आऊंगो तो गिनके बहम निकाल ले-

पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा सोशल मीडिया पर पीड़ित श्रवण कुमार को धमकियां दे रहा है। आरोपी पीड़ित सुरेश की अखबार में छपी खबर को लगाकर वायरल कर रहा है कि ये तो इनको ट्रेलर दिखाया है, यदि बार ये गलती करेंगे तो इनको मारेंगे। मैं लौट के पाछौ आऊंगो तू गिनके बहम निकाल लें।

घटना को लेकर एसपी से सवाल-जवाब

पीड़ित के हाथ-पैर तोड़ दिए, पुलिस आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ पा रही ?

  • हमने डीएसटी टीम, दादिया थाना सहित अन्य टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा रखा है। घर पर दबिश भी दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। वाहन जब्त किए हैं।

हिस्ट्रशीटर व उसकी गैंग पीड़ित व उसके परिवार के घर की रैकी कर रहे हैं, सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही ?
पुलिस लगातार आराेपियों की तलाश में है। यदि आरोपी रैकी कर रहे हैं तो पीड़ित अधिकारियों को भी सूचना दे सकते हैं।

गंभीर घायल सुरेश का परिवार व परिवादी की सुनवाई नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं ?

  • उक्त दहशत फैलाने व जानलेवा हमले के मामले को हम गंभीरता से ले रहे हैं। एक भी आरोपी को नहीं छोड़ेंगे।
Updated on:
6 Dec 2024, 12:51 PM IST
Published on: