Fraud committed against a juice center Owner: सीकर। शहर में ज्यूस की दुकान चलाने वाले एक शख्स के बेटे को ऑस्ट्रेलिया में हर माह अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।
Fraud committed against a juice center Owner: सीकर। शहर में ज्यूस की दुकान चलाने वाले एक शख्स के बेटे को ऑस्ट्रेलिया में हर माह अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने श्रीगंगानगर निवासी पति-पत्नी और उनके साथियों के खिलाफ ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों ने न तो पीड़ित के बेटे को विदेश भेजा और ना ही पैसे लौटा रहा है।कई बार पैसे वापस मांगने पर आरोपी दंपत्ती व उसके भांजे ने अब अपने मोबाइल फोन तक बंद कर लिए हैं।
सदर पुलिस थाना में कोर्ट इस्तगासे से रामसिंह निवासी पुरोहितजी की ढाणी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उनकी सीकर में सांवली सर्किल के पास एक ज्यूस की दुकान है। जिसे वह और उनका बेटा तोलवीर चलाते हैं। अप्रैल 2024 में उनकी दुकान पर मनदीप सिंह निवासी श्रीगंगानगर और उनकी पत्नी नीतू जयपुर जाते समय रुके। ज्यूस पीते वक्त दोनों ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। जो रामसिंह के बेटे तोलवीर को भी वहां पर नौकरी लगवा देंगे।
कई बार दोनों पति-पत्नी ज्यूस की दुकान पर आए। फरवरी 2025 में दोनों पति-पत्नी और उनका भांजा जसनूर, इसताज सिंह ज्यूस की दुकान पर आए। नौकरी करने के बदले इसको हर महीने 4 से 5 लाख रुपए दिलवाने की बात कही। आराेपियों ने कहा कि इस समय फ्री में वीजा नहीं मिल रहा, इसलिए 25 लाख रुपए का खर्चा आएगा। वहां जाकर तोलवीर 5 से 6 महीने में इसकी भरपाई कर लेगा।
फरवरी 2025 से लेकर सितंबर 2025 के बीच पीड़ित रामसिंह ने आरोपी मनदीप और उसके साथ के लोगों को 25 लाख 10 हजार 820 रुपए दे दिए। लेकिन अब वह लोग फोन नहीं उठा रहे और ना ही आरोपियों ने तोलवीर को विदेश भेजा। पीड़ित रामसिंह ने श्रीगंगानगर जाकर इन लोगों से मुलाकात की, तो उन्होंने पैसे लौटाने से भी मना कर दिया।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :https://bit.ly/4bg81fl