हादसा: अनियंत्रित होकर स्कूल जीप पलटी, आठ बच्चे हुए शिकार, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर…

गांव बबई में शनिवार दोपहर एक निजी स्कूल की जीप पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2017, 10:47 AM IST
Feature image

गांव बबई में शनिवार दोपहर एक निजी स्कूल की जीप पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को गाड़ी से निकाल कर कपिल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक छात्र को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच कर बच्चों से पूछताछ की।

गांव में स्थित नेहरु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी छुट्टी के बाद जीप से घर जा रहे थे। दोपहर करीब 1.15 बजे बाइपास के पास जीप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में छात्र विकास पुत्र रामकुमार (11), नवीन पुत्र सुरेन्द्र (10), रौनक पुत्र हंसराज(10), बबलू पुत्र करण सिंह (07), अंकित पुत्र रामनिवास (09), विकास पुत्र रामकुमार (11), अजय पुत्र सतवीर (10), रवि,राहुल छात्रा पूनम पुत्री ग्यारसीलाल (14) व चालक मालाराम गुर्जर घायल हो गए। घायलों में रवि को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जीप को जब्त कर चौकी ले गई।

Published on: