
राजलदेसर. पीएम श्री श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हरियाळा राजस्थान अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्राओं को एक हजार पौधे वितरित किए गए। अभियान के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य इंद्रसिंह फगेड़िया ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और पर्यावरण प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
व्याख्याता रिखाराम तालणियां ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं को एक हजार पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास हरियाली बढ़ाने में भागीदार बन सकें।
इस अवसर पर व्याख्याता महेश कुमार सांखोलिया, सरिता शर्मा, तिलोकाराम डूडी, आनंद सिंह, शीशपाल, कन्हैयालाल जांगिड़, योगेश्वरी शर्मा एवं कपिल मीणा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रिखाराम तालणियां ने किया।