सीकर

Honey Trap: नर्स बताकर युवती ने दोस्ती कर ऐसा फंसाया कि अब थाने के चक्कर काट रहा युवक

राजस्थान के सीकर के दादिया थाना इलाके में एक युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवक को ऐसा फंसाया कि अब व​ह थाने के चक्कर काट रहा है। फेसबुक के जरिए युवती ने युवक को झांसे में लिया और स्वयं को नर्स बताते हुए 3.25 लाख रुपए ऐंठ लिए। दादिया पुलिस मामले की जांच कर […]

less than 1 minute read
Aug 25, 2024
honey trap racket


राजस्थान के सीकर के दादिया थाना इलाके में एक युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवक को ऐसा फंसाया कि अब व​ह थाने के चक्कर काट रहा है। फेसबुक के जरिए युवती ने युवक को झांसे में लिया और स्वयं को नर्स बताते हुए 3.25 लाख रुपए ऐंठ लिए। दादिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। दादिया थाना इलाके के रहने वाले युवक ने कोर्ट इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित वह सीकर शहर में रहकर मजदूरी का काम करता है।

फेसबुक अकाउंट पर पूनम नाम की युवती का मैसेज आया, जिसने युवक से उसके नंबर मांगे। जब दोनों के बीच बातचीत होना शुरू हुई तो युवती ने कहा कि वह सीकर में राधाकिशनपुरा में रहती है और 32 साल की है। युवती ने खुद के परिवार की आर्थिक हालत खराब होना बताया। युवक को अपने विश्वास में लेने के लिए एक आधार कार्ड भी भेजा और शादी करने की बात भी कही।

बीमारी व हादसे के नाम पर ठगे रुपए


युवती ने अपनी मां के बीमार होने, भाई का एक्सीडेंट होने और अन्य जरूरत के नाम पर युवक से 3.25 लाख रुपए ठग लिए। जब युवक ने शादी के लिए युवती के घरवालों से मिलने की बात कही तो युवती के बताए गए एड्रेस पर कोई नहीं मिला। इसके बाद भी युवती ने कहा कि वह नागौर जिले में नर्स की नौकरी कर रही है और वहीं रहती है। ठगी करने के बाद अब युवती ने शादी करने और पैसे लौटाने से भी मना कर दिया है।

Updated on:
25 Aug 2024 11:33 am
Published on:
25 Aug 2024 11:17 am
Also Read
View All

अगली खबर