सीकर

Weather Update: शेखावाटी में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू, 3.8 डिग्री पहुंचा पारा

शेखावाटी में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है। फतेहपुर में पारा रविवार को 3.8 डिग्री के साथ सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

less than 1 minute read
Dec 10, 2023
शेखावाटी में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू, 3.8 डिग्री पहुंचा पारा
शेखावाटी में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू, 3.8 डिग्री पहुंचा पारा

शेखावाटी में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है। फतेहपुर में पारा रविवार को 3.8 डिग्री के साथ सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। जिसके साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ गया। जिससे बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ सुबह- सुबह अलाव का सहारा भी लिया। हालांकि मौसम साफ होने की वजह से जल्द खिली धूप से आमजन को सर्दी से राहत भी जल्द मिल गई। पर हवा में नमी के चलते दिन में भी गर्म कपड़े पहनने पड़े।

कोहरे से ढकी सुबह
इससे पहले रविवार को सुबह कोहरा भी छाया रहा। जिसका असर शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण व खुले इलाकों में ज्यादा रहा। जहां धुंध की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर सुबह तक उन्हें हेडलाइट चालू रखकर वाहन चलाने पड़े। कोहरे व ठंड की वजह से सुबह की सैर करने वाले लोगों की संख्या में भी कमी दर्ज हुई।

बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ ही रहने की संभावना है। जिसमें तापमान में कमी के साथ सर्दी का असर बढ़ सकता है। इस बीच सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। जिसका असर प्रदेश में हुआ तो कहीं कहीं बादल व हल्की बारिश हो सकती है।

Updated on:
10 Dec 2023 07:56 pm
Published on:
10 Dec 2023 12:30 pm