सीकर: आपने भी नहीं देखी होगी टमाटर पार्टी..!, तो ऐसी होती है किसानों की टमाटर पार्टी…

किसान संगठनों की ओर से टमाटर पार्टी का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2017, 12:34 PM IST
Feature image

किसान संगठनों की ओर से रविवार को टमाटर पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी के दौरान किसानों ने टीवी पर प्रसारित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को देखते हुए टमाटर खाए। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता की बात कह रहे लेकिन लोगों के समझ में अब तक टमाटर के भाव और जनता की बात समझ नहंी आ रही है। तीन माह पहले भाव नहीं मिलने से किसानों को मजबूरन टमाटर सड़कों पर फेंकने पड़े।

Must read:

कविता पाठ... के जरिए किसानों की पीड़ा का चित्रण किया। इस दौरान किसान मजदूर कामगार जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष महेश सांखू, सीकर व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष रुघजी चौधरी, नागरिक अधिकार मंच के संयोजक दिनेश जाखड़, जिला कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज बजाज सहित कई लोग मौजूद रहे।

Must read:

सत्याग्रह...

बीज, खाद व कीटनाशी विक्रेताओं ने रविवार से उर्वरक खरीद बंदी विषयक सत्याग्रह शुरू कर दिया है। विक्रेताओं ने उर्वरक निर्माता कम्पनियों व केन्द्र सरकार की ओर से लाभ नहंी बढ़ाने तक यूरिया, डीएपी, पोटाश, एसएसपी आदि उर्वरकों की खरीद नहीं करेंगे। यह निर्णय जिला कृषि आदान आदान विक्रेता संस्थान की मासिक बैठक में किया गया। बैठक में विक्रेताओं ने कमीशन बढ़ाने, आदानों को जीएसटी मुक्त करने, शैक्षणिक योग्यता के नियमों में बदलाव करने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने की घोषणा की।

Published on: