1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: स्वर्णनगरी में पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शव परिजनों को सौंपे

जैसलमेर की सांवल कॉलोनी में मां-बेटे की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। 38 वर्षीय सोनू कंवर और 16 वर्षीय दक्षवर्धन के शव शनिवार को घर के अलग-अलग कमरों में मिले थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Nov 2026, 8:53 PM IST

jaisalmer

मृतक सोनू कंवर व दक्षवर्धनसिंह

जैसलमेर. जैसलमेर स्थित लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के रहवासी मकान में 38 वर्षीया मां और 16 साल के बेटे के खुदकुशी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृग दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच जारी है। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्रोई ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। महिला अपने पुत्र के साथ अकेली रहती थी और अब दोनों की मृत्यु हो चुकी है। गौरतलब है कि गत शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सांवल कॉलोनी के सी ब्लॉक में रहने वाली सोनू कंवर और उसके पुत्र दक्षवर्धन के शव अलग-अलग कमरों में बरामद किए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और परिवारजनों को इसकी सूचना दी।

सांवल कॉलोनी में दोहरी खुदकुशी का मामला

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 5.45 बजे दक्षवर्धन ने शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले चाचा दौलतसिंह को फोन किया था, लेकिन वे कॉल रिसीव नहीं कर सके। उसके बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने दूध वाले के आने के संबंध में सोनू कंवर के फोन पर कॉल किया था, जिसे दक्षवर्धन ने रिसीव किया और बताया कि, वे आज गांव जा रहे हैं इसलिए दूध नहीं लेना है। मृतक के चाचा ने बाद में कई बार कॉल किए लेकिन बात नहीं होने पर उनकी पत्नी ने सोनू कंवर के पड़ोस में रहने वाली महिला से घर की जानकारी लेने को कहा। दोपहर करीब 12.30 बजे दौलतसिंह सांवल कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से खिडक़ी तोडकऱ भीतर दाखिल हुए। घर के भूतल स्थित कमरे में सोनू कंवर का शव लिटाया हुआ था। वहीं प्रथम मंजिल के कमरे में दक्षवर्धन का शव फंदे से लटका मिला था। महिला के पति का तीन साल पहले सडक़ हादसे में निधन हो गया था। पुलिस ने नागौर में रहने वाले सोनू कंवर के ससुराल पक्ष को भी घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दोनों के शव प्राप्त किए।


दामाद पर ससुर के साथ मारपीट का आरोप

पोकरण. कस्बे में फलसूंड रोड पर दामाद ने ससुर के साथ मारपीट की। जिससे ससुर घायल हो गया और उसे जोधपुर रैफर किया गया। कस्बे के निवासी जयप्रकाश माली ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से अपने खेत की तरफ जा रहा था। फलसूंड रोड पर उसके दामाद ईश्वर माली व उसकी माता ने उसका रास्ता रोककर हमला कर दिया। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी। जयप्रकाश को तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। सूचना पर हेड कांस्टेबल रामसिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की।