1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में होगी रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक, राजनाथ सिंह शामिल होंगे

सीमांत जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की अहम बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार शाम पहुंचेंगे। 3 नवंबर को उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सेना के आधुनिकीकरण, तकनीकी क्षमताओं और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर मंथन होगा। पश्चिमी सीमा की सुरक्षा तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Nov 2026, 9:06 PM IST

jaisalmer

राजनाथ सिंह

जैसलमेर. देश-दुनिया में पर्यटन और सीमांत शहर के तौर पर प्रसिद्ध जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को शाम करीब 5 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे। 3 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे निजी होटल में रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक रखी गई है। रक्षा मंत्री इसकी अध्यक्षता करेंगे। जानकारी के अनुसार बैठक में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, नए तकनीकी उपकरणों, सेना की क्षमताओं और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा पश्चिमी सीमा की सुरक्षा तैयारियों और इस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक के बाद रक्षा मंत्री के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी

गौरतलब है कि जैसलमेर भारत-पाक सीमा पर अवस्थित होने के कारण इस बैठक को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उनके कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों ने तैयारियां की हैं। जैसलमेर में होने वाली यह बैठक रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की है। यह संसद की विभाग-संबंधित स्थायी रक्षा समिति से अलग है। इस समिति में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 9 सदस्य शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं।


जैसलमेर बैंक की अवधिपार किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना

जैसलमेर @ पत्रिका. जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने अवधिपार ऋणी किसानों और ऋण खाताधारकों के हित में एकमुश्त समझौता योजना लागू की है। योजना के अंतर्गत ऐसे अवधिपार ऋणी किसान या ऋण खाताधारक पात्र होंगे जिनका ऋण 31 मार्च 2021 तक अवधिपार हो चुका है और जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। वे 7 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर अपनी एकमुश्त बकाया राशि जमा करवाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ने जैसलमेर के सभी अवधिपार ऋणी किसानों और ऋण खाताधारकों से अपनी संबंधित शाखा से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही करवाते हुए इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।