
फतेहपुर.
इलाके के रोलसाहबसर गांव के पास मंगलवार देर रात एक मिनी ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मिनी ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। सदर थाना पुलिस के मुताबिक मंढा मोड़ खाटूश्यामजी निवासी सुमेर सिंह पुत्र किशन सिंह अपने मिनी ट्रक में प्लास्टिक के पाईप भरकर जयपुर से गंगानगर जा रहा था। रात करीब एक बजे रोलसाहबसर के पास उसके ट्रक ने आगे चल रहे रोडी से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सुमेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को धानुका अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Must read:
70 फीट दूर गिरे पाइप
मिनी ट्रक कितनी तेज गति से जा रहा था उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसमें भरे प्लास्टिक के पाइप आगे की तरफ करीब 70 फीट दूर तक जाकर गिरे। रोड़ी से भरे ट्रक का भी पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पाइप की चपेट में और कोई वाहन नहीं आया।
Must read:
दो बाइक भिड़ी, तीन घायल
अजीतगढ़ थानाक्षेेत्र नीमकाथाना सड़क मार्ग पर स्थित सालासर ईंट भट्टे के सामने बुधवार को सुबह 10 बजे दो बाइक की भिड़ंत में तीन जने घायल हो गये। जिनमे से दो जनों को जयपुर रैफ र कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस कर्मी गिरधारी लाल ने बताया की गढ़टकनेत की ढ़ाणी हजारीया निवासी सांवरमल जाट (25) अपनी बाइक से अजीतगढ़ की ओर आ रहा था। सामने की बाइक पर भी प्रिथमपुरी निवासी नरेन्द्र (27) लोहरवाड़ा निवासी प्रकाश (32) भी अपनी बाइक पर आ रहे थे। अचानक दोनों बाइक के आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिनमें तीन जने घायल हो गये। घायलो को सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से सांवरमल, प्रकाश चन्द का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफ र कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक नरेन्द्र का उपचार जारी था।