सीकर

Story With VIDEO: अनियंत्रित होकर बकरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

सीकर/नीमकाथाना. इलाके के पाटन थाना अंतर्गत जीर की चौकी के पास बकरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2023, 4:40 PM IST
Story With VIDEO: अनियंत्रित होकर बकरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
Story With VIDEO: अनियंत्रित होकर बकरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

सीकर/नीमकाथाना. इलाके के पाटन थाना अंतर्गत जीर की चौकी के पास बकरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय कपिल जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गुहाला निवासी हवा सिंह, नीमकाथाना निवासी शाहरुख व ट्रक ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति नीमकाथाना से बकरों का ट्रक भर दिल्ली ले जा रहे थे। इसी दौरान जीर की चौकी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हवा सिंह को मृत घोषित कर दिया। छावनी निवासी शाहरुख एवं अन्य दो घायल उपचार करवा कर चले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
21 Jan 2023, 4:40 PM IST
Published on: