सीकर

किसानों का अनोखा अंदाज, फसल काटने का Video Viral…ये देशी जुगाड़ लाखों यूज़र्स को आ रहा पसंद

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल में फसल काट रहे किसानों का एक वीडियो यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2023, 4:00 PM IST
viral_video.jpg

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल में फसल काट रहे किसानों का एक वीडियो यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा हैं। फसल सभी किसान काटते हैं, लेकिन इस अनोखे अंदाज़ में फसल काटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि मार्च-अप्रैल गेहूं की फसल कटाई का सीजन होता है लेकिन फसल को काटने का काम आसान नहीं होता। फसल को काटने का काम सबसे मुश्किल और थकान भरा होता है लेकिन राजस्थान के किसान ने इस थकान को भुलाने का भी देशी जुगाड़ निकाल लिया।

बदलते मौसम के कारण जल्दी फसल काटने के लिए किसानों ने आधी रात को फसल काटने और खुद की थकान को भुलाने के लिए खेत में डीजे लगा लिया। जिसके बाद सभी लोग काम के साथ वीडियो में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ किसान फसल काट रहे हैं तो दूसरी ओर पूरा खेत डीजे की पार्टी लाइट से रोशन हो रहा है। किसान फुल जोश के साथ फसल कटाई कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों यूज़र्स देख चुके हैं और कई बार शेयर भी किया।

दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो राजस्थान के सीकर जिले का बताया जा रहा है। यूज़र्स इस वीडियो को लगभग सभी सोशल प्लेटफार्म पर शेयर कर चुके हैं। इसके साथ ही यूज़र्स राजस्थान के किसानों की तारीफ़ भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया - 'इसे कहते हैं आपदा को अवसर में बदलना' वहीं दूसरे यूज़र ने खुद भी फसल काटने की इच्छा जताई तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा - 'इसे कहते हैं किसान का दिमाग'।

Published on: