सीकर

Weather News: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather News: शेखावाटी में पिछले एक सप्ताह से चल रहा आंधी और बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। मौसम साफ होने से वातावरण शुष्क हो गया और मौसम केन्द्रों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2023, 11:03 AM IST
photo1679808136.jpeg

सीकर। Rajasthan Weather News: शेखावाटी में पिछले एक सप्ताह से चल रहा आंधी और बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। मौसम साफ होने से वातावरण शुष्क हो गया और मौसम केन्द्रों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

सीकर में शनिवार सुबह से मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ने से गर्मी रही। पंखों ने फिर रफ्तार पकड़ ली। शाम को हवाएं नहीं चलने से पिछले तीन चार दिन की तुलना में गर्मी रही। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री व सीकर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।

अप्रेल की शुरूआत में बदलेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अप्रेल माह की शुरूआत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

Published on: