Weather Alert: उत्तरी हवाओं का दवाब बढ़ने के कारण सीकर में फिर से मौसम सर्द हो गया है। बीती रात ओस गिरने और सुबह आंशिक कोहरा छाने के कारण सर्दी का अहसास हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले चौबीस घंटे के दौरान झुंझुनूं में शीत दिन का ओरेंज अलर्ट, सीकर और चूरू में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं का दवाब बढ़ने के कारण सीकर में फिर से मौसम सर्द हो गया है। बीती रात ओस गिरने और सुबह आंशिक कोहरा छाने के कारण सर्दी का अहसास हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले चौबीस घंटे के दौरान झुंझुनूं में शीत दिन का ओरेंज अलर्ट, सीकर और चूरू में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर में गुरुवार सुबह कई स्थानों पर कोहरा छाया। दोपहर में उत्तरी हवाएं कम रफ्तार से चलने के बावजूद सर्दी रही। शाम को लोगों ने अलाव से तपकर सर्दी से बचाव किया। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी भागों में आगामी दो-तीन दिन घना से अति घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर व हनुमानगढ़ के लिए मौसम केन्द्र की ओर से शुक्रवार को शीतदिन और अति घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर, अलवर जिलों के लिए भी मौसम विभाग की ओर से शीतदिन व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आगामी एक सप्ताह मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा।