सिंगरौली

चुनावी सभा में नेता प्रतिपक्ष ने शिव‘राज’ को कोसा, बोले सरकार बनी तो दाऊ की तरह किया जाएगा कार्य

प्रत्याशियों को जिताने की अपील...

less than 1 minute read
Nov 20, 2018
MP Election 2018: Congress leader Ajay Rahul's meeting in Singrauli
MP Election 2018: Congress leader Ajay Rahul's meeting in Singrauli

सिंगरौली. मप्र. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल ने सोमवार को यहां जिले के तीनों विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया।तीनों की सभाओं में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और उनकी सरकार को कोसा।

साथ ही मतदाताओं की अपील किया कि पिछले तीन बार से जो गलती करते आए हैं, उसे अब नहीं दोहराएं। कहा कि मामा की सरकार में न ही भांजियों सुरक्षित और न ही भांजों को रोजगार है। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो दाऊ साहब की तरह सारे नियमों को शिथिल करते हुए लोगों का कार्य किया जाएगा

नेता प्रतिपक्ष ने सबसे पहले सिंगरौली विधानसभा के शिवपहड़ी गांव में सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी रेनू शाह के समर्थन में वोट करने की अपील की। उसके बाद देवसर विधानसभा क्षेत्र के खुटार गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए बंशमणि को जिताने की अपील की।

अंत में वह चितरंगी विधानसभा के लमसरई में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रत्याशी सरस्वती सिंह को जिताने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।जिले के तीनों विधानसभा की सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए।ताकि आपका प्रतिनिधि सरकार में शामिल रहे।

सभाओं में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष तिलकराज सिंह, अमित द्विवेदी, देवेंद्र पाठक, कुंदन पाण्डेय, सीपी शुक्ला, अनिल सिंह, राम शिरोमणि शाहवाल, रामकृपाल शाह, मानिक सिंह, केडी सिंह, ज्ञानू सिंह, उपेंद्र शुक्ला, रिया खान, अशोक दुबे व राम बालक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Published on:
20 Nov 2018 12:03 am